लखनऊ। हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में शुक्रवार को भाजपा लखनऊ महानगर मध्य विधानसभा की बजट चौपाल हुई । इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बजट को जनकल्याणकारी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने इसे देश के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण, सीमाओं की सुरक्षा तथा व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने वाला बताया । यह भी कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने, उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और व्यापार को सुगम बनाने के लिए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित कर रही है। कैंसर की दवाओं को सस्ता करने, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने जैसे कदम आम जनता के लिए राहतकारी है। जिससे सड़क, रेलवे और हाईवे नेटवर्क का विस्तार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा नेता सुधीर हलवासिया, रजनीश गुप्ता, विनायक , सुरेश छबलानी, प्रियंक गुप्ता, विपिन सोनकर, किशन कुमार लोधी, गिरीश गुप्ता, राम कृष्ण यादव, मनोज रस्तोगी, एस पी कंछल, धर्मेंद्र मिश्रा, अनिल कश्यप, अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकता उपस्थित रहें।
बजट चौपाल में बोले डॉ. दिनेश शर्मा।