फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक महीने में दुरुस्त नहीं हो सकी ग्रीन कॉरिडोर की टूटी सड़क

विज्ञापन
बीरबल साहनी मार्ग पर बदलाह ग्रीन कॉरिडोर की सड़क।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना होने के बावजूद एलडीए के इंजीनियर ग्रीन कॉरिडोर के काम में लापरवाही बरत रहे हैं। करीब एक महीने पहले बीरबल साहनी मार्ग पर इसकी सड़क का बड़ा हिस्सा पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज से धंस गया था। लाइन की मरम्मत के बाद धंसा हिस्सा तो भर दिया गया, पर सड़क अब तक नहीं बनाई जा सकी है।
विज्ञापन

यह सड़क दुरुस्त न होने से हनुमान सेतु से निशातगंज की ओर जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। न्यू हैदराबाद कॉलोनी से ग्रीन कॉरिडोर पर आने वाले भी दिक्कत झेल रहे हैं। पांच से सात मीटर में टूटी सड़क पर बजरी फैली है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इस लापरवाही पर एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने इंजीनियर अतुल मिश्रा पर नाराजगी जताने के साथ सड़क जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।

बीरबल साहनी मार्ग पर बदलाह ग्रीन कॉरिडोर की सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें