फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ से लौटने वालों से खचाखच भरी रहीं बोगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर बृहस्पतिवार को महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों की बोगियां खचाखच भरी रहीं। वहीं, प्रयागराज जाने वालों की संख्या कम रहने से त्रिवेणी, गंगा गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटों की मारामारी नहीं दिखी।
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई व बिहार की ट्रेनों में यात्री भरे रहे। यशवंतपुर एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, कुशीनगर, पुष्पक एक्सप्रेस की जनरल से लेकर एसी बोगियों तक फुल रहीं। उधर, महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए लखनऊ से चलाई जा रहीं 325 बसों की संख्या घटाकर 60 कर दी गई हैं। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत की चेयरकार में मंगलवार तक 343, एग्जीक्यूटिव में 31 सीटें खाली हैं। नौचंदी की स्लीपर में दस, थर्ड एसी में वेटिंग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें