फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला आठ माह की गर्भवती का शव

विज्ञापन
वंदना। फाइल फोटो
विज्ञापन
मलिहाबाद। कोडरा गांव में सोमवार रात मकान में आठ माह की गर्भवती वंदना (24) का शव दरवाजे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के नाना ने दामाद, सास-ससुर व अन्य ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


हरदोई के अतरौली जमुनीपुर सांडा निवासी अर्जुन रावत के मुताबिक बीते साल 29 फरवरी को नातिन वंदना की शादी मलिहाबाद के कोडरा कला निवासी युवक से की थी। दामाद ई रिक्शा चलाता है। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर नातिन को प्रताड़ित करते थे। सोमवार देर रात दामाद ने उन्हें कॉल कर वंदना के फंदा लगाने की जानकारी दी। उनकी नातिन आठ माह की गर्भवती थी।

वंदना के पति के मुताबिक सोमवार रात वह बाजार गए हुए थे। कुछ देर बाद लौटे तो पत्नी उन्हें फंदे से लटकी मिली। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू के मुताबिक आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें