फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

Fri, 19 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​भिषेक रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। घुसकर गांव से 8 जून को लापता हुए शटरिंग कारीगर अभिषेक रावत (22) का शव बृहस्पतिवार को सुबह सिफतनगर में गोमती नदी किनारे जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, अभिषेक 8 जून को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी गोसाईंगंज थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अभिषेक पहले भी कुछ घंटों के लिए लापता हुए थे और सिफतनगर में नदी किनारे मिले थे। उनके परिवार में पिता रामप्रकाश रावत, मां सुल्ला, भाई सुनील, सतीश, दुर्गेश, उमेश और बहन सपना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें