फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुएं में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Nov 2024 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के खड़ौहां गांव में युवक का शव कुएं में उतराता मिला। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


खड़ौहां गांव निवासी किसान रामशंकर ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह खेत पहुंचे। कुछ देर के बाद जब खेत में बने कुएं के पास पहुंचे तो अंदर युवक का शव उतराता देखा। पूर्व ग्राम प्रधान चंदन कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें