फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुताई मजदूर का था जंगल में मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Mon, 14 Apr 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुताई मजदूर का था जंगल में मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा के अमावा जंगल में नौ अप्रैल को मिला शव बंथरा के लोनहा निवासी पुताई मजदूर कन्हैया लाल रावत (35) का था। कन्हैया की पहचान उनके पिता चंद्रपाल ने सोशल मीडिया के जरिये रविवार को की। उन्होंने बेटे के ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंद्रपाल के मुताबिक बेटे की शिवरात्रि को पत्नी से लड़ाई हुई थी। इस पर बहू दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। नौ अप्रैल को बेटा बहू से मिलने ससुराल गया था, पर घर नहीं लौटा। उसी रात पुलिस को बेटे का शव अमावा जंगल में मिला था। आरोप है कि जब वह बेटे की तलाश में उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां कोई जानकारी नहीं मिली। थकहार कर उन्होंने 11 अप्रैल को थाने में कन्हैया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि ससुर और सालों ने बेटे की पीट कर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस पर भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह परिजनों ने अभी तक शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें