फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के बच्चों की गणित और भाषा मजबूत करने के लिए लगाए जाएंगे बेस्ट टीचर्स

Thu, 20 Jul 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बच्चों को ऐसी गणित पढ़ाएंगे कि वह आगे चलकर कठिन से कठिन सवाल भी अंगुलियों पर हल कर सकें। इसके साथ ही हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा की ऐसी सीख दी जाएगी कि आगे चलकर भाषा ही उनका सबसे पसंदीदा विषय बने। 
विज्ञापन


अब प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1-2 में गणित और भाषा विषयों की नींव मजबूत करने के लिए स्कूल के सबसे योग्य शिक्षकों को लगाया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षा पर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में सामने आया है कि कक्षा 1 और 2 में बच्चों के प्रति शिक्षकों के व्यवहार, स्कूल में उनका अनुभव, बच्चों को पढ़ाने और सिखाने के तरीके और अध्ययन सामग्री का बच्चों पर लंबे समय तक असर रहता है। 
विज्ञापन

इसलिए उठाया कदम

डेमो - फोटो : demo pic
बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र बहादुर सिंह ने इसी रिपोर्ट के आधार पर सभी बीएसए को कक्षा 1-2 में शिक्षण कार्य का दायित्व सबसे योग्य शिक्षकों को देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खासतौर पर गणित और भाषा विषयों की नींव मजबूत करने को कहा है।

प्राथमिक शिक्षा पर किए गये शोध, शैक्षिक सर्वेक्षणों और छात्र छात्राओं की शैक्षिक स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर यह सामने आया है कि बच्चों को शिक्षण संबंधी कमियों के चलते भाषा और गणित का समुचित ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। 

कक्षा एक और 2 में भाषा और गणित दक्षता का विकास न होने से उन्हें आगे चलकर कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें