फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चित्रों में दिखी बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरती

विज्ञापन
चित्रों में दिखी बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरती
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय ''मिट्टी से मेहराब'' एकल कला प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। साथ ही, कलाकृतियों में मिट्टी की सादगी और मेहराब की नफासत का अनोखा संगम दिखा। इस प्रदर्शनी में शहर की कलाकार फरजाना शहाब ने अपनी खास कलाकृतियां पेश की हैं। फरजाना ने बताया कि चित्र उनकी जिंदगी के अनुभवों से प्रेरित हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने किया। गांवों की दीवारों की पारंपरिक कला, लखनऊ की चिकनकारी और टुकड़ी वर्क की झलक ने मन मोह लिया। गैलरी की निदेशक मानसी दीदवानिया ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 50 यूनिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। सोमवार तक कलाप्रेमी दोपहर दो से रात आठ बजे तक अवलोकन कर सकेंगे।

चित्रों में दिखी बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरती

चित्रों में दिखी बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरती

चित्रों में दिखी बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरती

चित्रों में दिखी बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति की खूबसूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें