बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ध्यान शिविर
लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शनिवार को गोमतीनगर के लोहिया पार्क में अनंत द इंटरनल बुद्धा स्पेस की ओर से निर्वाण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अनंत श्री के सान्निध्य में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में अनंत श्री ने चार आर्य सार प्रेम, शांति, प्रसन्नता और समस्वरता का संदेश दिया। उन्होंने ध्यान को आज के समय में मानसिक तनाव, भय और अवसाद से मुक्ति के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।