इस्कॉन मंदिर में मनोरम झूलन महोत्सव का हुआ आयोजन। स्वयं
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में मंगलवार से पांच दिवसीय झूलन यात्रा महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान राधा रमण बिहारी जी का मनमोहक, मनोरम एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाला शृंगार किया गया और झूले को सुंदर फूलों और मोतियों से सजाया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान को झूला झुलाया। समापन पर भक्तों में स्वादिष्ट एकादशी प्रसादम वितरित किया गया। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने बताया कि यह उत्सव श्रवण मास की एकादशी से शुरू होकर श्रावण मास की पूर्णिमा तक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में हम भगवान की लीलाओं का स्मरण करते हैं और उनकी लीलाओं के माध्यम से भगवान से संबंध स्थापित करते हैं।