फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग से कानपुर जा रही रोडवेज बस के अगले पहिए की बेयरिंग टूटी, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग से मंगलवार सुबह सवारी लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस के अगले पहिए की बेयरिंग टूट गई। इससे पहिया निकलते-निकलते बचा और बड़ा हादसा टल गया। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन

कानपुर के विकासनगर निवासी रोडवेज बस चालक जितेंद्र सिंह और परिचालक संजय कुशवाहा मंगलवार सुबह चारबाग से विकासनगर डिपो की बस (यूपी 77 एएन 1875) लेकर कानपुर जा रहे थे। बस में 30 यात्री थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह बंथरा थाने के पास पहुंचे, तभी बस के अगला दाहिना पहिया लहराने लगा। इस पर चालक जितेंद्र सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए बस वहीं रोक दी। चालक जितेंद्र ने नीचे उतर कर देखा तो पहिए की बेयरिंग टूटी हुई थी और पहिया बाहर निकलने वाला ही था। बस चालक ने यात्रियों को नीचे उतारकर इसकी सूचना वर्कशॉप पर दी, लेकिन उसे ठीक करने कोई मैकेनिक नहीं पहुंचा। ऐसे में बस वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें