फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम अयोध्या में टीडीएस जांच से दिनभर हलचल, आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने खंगाले अभिलेख

Wed, 18 Mar 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या में बुधवार को आयकर विभाग की टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) टीम ने सुबह से शाम तक गहन जांच की। लखनऊ और अयोध्या की संयुक्त टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने निगम के पुराने वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा और टैक्स कटौती से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की।
विज्ञापन




जांच के दौरान निगम कार्यालय में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा। अधिकारी विभिन्न शाखाओं से दस्तावेज जुटाकर टीम को उपलब्ध कराते रहे। खासतौर पर भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड और टीडीएस कटौती की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जांच की गई।



हालांकि, जांच करने आई आयकर विभाग की टीम ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि यह नियमित प्रक्रिया के तहत की गई जांच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी कोई भुगतान किया जाता है, तो उसके साथ टीडीएस कटौती की जाती है और उसी के लेखा-जोखा का सत्यापन करने के लिए टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें