फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विनोद राठौर के गीतों पर झूमे श्रोता

Mon, 21 Sep 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काली बाड़ी मंदिर के 163वें स्थापना दिवस पर विनोद राठौर और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने दी प्रस्तुति।
विज्ञापन
लखनऊ। घसियारी मंडी स्थित ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर के 163वें स्थापना दिवस पर रविवार को संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पार्श्व गायक विनोद राठौर ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने’ और ‘छिपाना भी नहीं आता’ जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए। अभिनेत्री व नृत्यांगना ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने भी विशेष प्रस्तुति दी। समिति अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य ने बताया कि स्थापना दिवस पर हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। मंदिर में पंच मुंड आसन पर मां काली की मिट्टी की प्रतिमा विराजमान है।

काली बाड़ी मंदिर के 163वें स्थापना दिवस पर विनोद राठौर और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने दी प्रस्तुति।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें