फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वॉर ऑफ बैंड्स की धुन पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
उत्तराखंड महोत्सव से पूर्व शुक्रवार शाम गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में प्रस्तुति देते बैं
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव से दो दिन पहले शुक्रवार को पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में वाॅर ऑफ बैंड्स की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब झुमाया। फिल्मी और गैर फिल्मी गानों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। इसमें द मॉर्निंग स्टार, इक्विनोक्स, ओरिजिनल नोट बैंड, त्रिनाद एक्सक्लूजन और रूबरू बैंड की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंडी मेस अप, जय हो... और शिव कैलाश के वासी... जैसे गीतों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। प्रतियोगिता के बीच में परामेष्ट फोक बैंड ने गेस्ट परफॉर्मर के रूप में प्रस्तुति दी। उत्तराखंड महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, हेम सिंह, अध्यक्ष हरिश्चंद्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, भुवन पटवाल, सुरेश चंद पांडेय, अवधेश कोठारी, रमेश सिंह अधिकारी, पान सिंह, सुरेश जोशी, गोविंद बल्लभ फुलारा, महेश चंद्र सिंह रौतेला और राजेंद्र सिंह कनवाल समेत कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें