लखनऊ। गोमतीनगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में बुधवार को नाटक ‘छोड़ो कल की बातें’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटककार जेपी सिंह ‘जयवर्धन’ की रचना और अनुपम बिसारिया के निर्देशन में कलाकारों ने संयुक्त परिवारों में बढ़ती उदासीनता, बुजुर्गों की उपेक्षा और रिश्तों में आती दूरी को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारा।
श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से आयोजित प्रस्तुति में आधुनिक समाज में घटती संवेदनाओं और टूटते पारिवारिक रिश्तों की मार्मिक कहानी दिखाई गई। टप्पू की भूमिका में आदित्य वर्मा, जगन लाल के रूप में अश्वनी मक्खन, घनश्याम की भूमिका में राजेश मिश्रा, महावीर के किरदार में अनुपम बिसारिया और उमा देवी के रूप में अनीता वर्मा ने दमदार अभिनय किया।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
नाटक का मंचन करते कलाकार।