लखनऊ विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में मंगलवार को शिव संध्या का हुआ आयोजन। स्रोत: स्वयं
गलखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कला संकाय और सांस्कृतिकी की ओर से मंगलवार की शाम एपी सेन सभागार में ''शिव संध्या'' कार्यक्रम हुआ। शुरुआत ज्योतिर्विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी व उनकी टीम की ओर से भावपूर्ण रुद्राष्टकम और लिंगाष्टकम स्त्रोत से हुई। जिसने संपूर्ण वातावरण को शिवमय बना दिया। प्रो. केया पांडेय और उनके समूह का बनाया हुआ आदियोगी लाइट एंड साउंड शो पेश किया गया। फिर आरती का सामूहिक गायन हुआ। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, प्रो. अंचल श्रीवास्तव, डॉ. अंश शर्मा, प्रो. अरविंद मोहन माैजूद रहे।