लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित 65वें तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन सोमवार को प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री वासुदेव कामथ ने कहा कि कलाकार की अभिव्यक्ति व्यक्तिगत न होकर समाज के लिए होती है, इसलिए हर सृजित कृति का प्रदर्शित होना अनिवार्य है। उन्होंने कला के सामाजिक प्रभाव पर जोर दिया और युवा कलाकारों से कहा कि उन्हें नियमित स्केचिंग करते रहना चाहिए।
वासुदेव कामथ ने अधिसदस्यता सम्मान से नवाजे गए प्रो. एस. प्रणाम सिंह का मॉडल के रूप में चयन कर उनका सजीव चित्रांकन किया। इस दौरान कलाकारों और कला प्रेमियों ने कामथ की कूची से जीवंत होते चित्र को देखा, जो एक अनूठा अनुभव था। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यह चित्र अकादमी की धरोहर बनेगा और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
मुख्य अतिथि पद्मश्री वासुदेव कामथ ने अकादमी की ओर से प्रकाशित कला पत्रिका और मोनोग्राफ का विमोचन किया। इसमें कला त्रैमासिक पत्रिका के लिए डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा और डॉ. दुर्जन सिंह राणा और मोनोग्राफ के लिए प्रो. एस. प्रणाम सिंह, योगेंद्र नाथ योगी और दिनेश प्रताप सिंह के योगदान को सराहा गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। पर्यटन एवं पर्यावरण विशेषक चित्रकला प्रतियोगिता में विवेकानंद रजक प्रथम, अर्चित वर्मा द्वितीय और मारिया खातून तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा वर्मा, पिंटू और वर्षा वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृति विरासत उत्तर प्रदेश चित्रकला प्रतियोगिता में उदय शर्मा, सर्वजीत कुमारी प्रजापति और वंदना क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में श्रद्धा तिवारी, आराधना वर्मा और आर्य सिंह जोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
16 तक खुली रहेगी वार्षिक कला प्रदर्शनी
अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि 35वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी 16 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम सात बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर किरण सिंह राठौर, सुशील कुमार बच्चा समेत अन्य अतिथि और कलाप्रेमी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. दुर्जन सिंह राणा ने किया।
राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस समारोह का समापन।