लखनऊ का कोनेश्वर महादेव मंदिर।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ को धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने के लिए गोमती घाट सहित कई प्राचीन मंदिरों की सूरत बदली जाएगी। पर्यटन विभाग की इस कार्ययोजना के लिए नौ करोड़ का बजट जारी हुआ है। इस बजट से राजधानी के 10 प्रमुख स्थलों को विकसित किया जाएगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि काकोरी के शीतला माता मंदिर, चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर के लिए एक-एक करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसी तरह करहेटा अंबेडकर नगर वार्ड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, ग्रामसभा अमलौली में मां कालिका देवी मंदिर, सुखमदत्तनगर के अठनारू ग्राम स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर, संझिया घाट गोमती नदी तट, श्री रामजानकी मंदिर और महादेव जलसाई नाथ जी प्राचीन मंदिर के लिए भी एक-एक करोड़ का बजट मिला है।
श्री ज्वाला मां मंदिर, बरिगवां और घटघटा बाबा देवस्थान ग्राम सालेहनगर के लिए 50 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई है।