लखनऊ। केजीएमयू को दान में मिली रकम अब गरीब विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर खर्च होगी। इस पर कार्यपरिषद ने मुहर लगा दी है। अभी तक यह रकम मेडल पर खर्च होती थी।
अभी तक पूर्व छात्र मेडल के लिए रकम देते थे, जो मेधावियों को दीक्षांत व स्थापना दिवस समारोह में बांटे जाते हैं। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि आठ लाख तक सालाना आय वाले छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के रूप में ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने में सहयोग मिलेगा।