फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इस्लाम का मकसद दुनिया में अमन, इंसानियत की हिफाजत

विज्ञापन
बीरबल साहनी मार्ग स्थित हैदरी मस्जिद में मजलिस को ख़िताब करते मौलाना सैयद हसन जहीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत का गम बुधवार को भी मनाया गया। न्यू हैदराबाद बीरबल साहनी मार्ग स्थित हैदरी मस्जिद में कमेटी की ओर से पांच दिवसीय मजलिस का आगाज किया गया।
विज्ञापन

मौलाना सैयद हसन जहीर ने कहा कि इस्लाम का मकसद दुनिया में अमन व इंसानियत की हिफाजत है। मजलिस के बाद शाहनवाज खान ने सोजख्वानी और पेशख्वानी फरमान अली अकबरपुरी व आमिर फैजाबादी ने की।

हसनपुरिया स्थित इमामबाड़ा फिरोज मिर्जा मरहूम में मौलाना मोहम्मद अस्करी व इमामबाड़ा हबीब हैदर में मौलाना मोहम्मद मशरीकैन ने मजलिस को खिताब किया। रुस्तम नगर स्थित इमामबाड़ा तंजीम रिजवी हजरत अली अकबर हॉल में मौलाना अब्बास इरशाद ने मजलिस को खिताब किया। गोलागंज स्थित पंजतन अपार्टमेंट में जाकिर-ए-अहलेबैत इमदाद इमाम ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन




कदीम मर्सियाख्वानी की मजलिस कल

रुस्तमनगर में दरगाह हजरत अब्बास स्थित मस्जिद इमाम-ए-जमाना में कदीम मर्सियाख्वानी की मजलिस शुक्रवार रात आठ बजे होगी। हसनपुरिया स्थित इमामबाड़ा कब्बन रिजवी में बृहस्पतिवार को रात आठ बजे मजलिस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें