फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हित में नीति बनवाना लक्ष्य : संजय गुप्ता

Sun, 24 Aug 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम ग
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम गर्वोत्सव व व्यापारी-रत्न सम्मान समारोह हुआ। व्यापारियों की सेवा, सहायता व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारी रत्न सम्मान से नवाजा। कहा कि सरकार से व्यापारियों के हितों में नीति बनवाना संगठन का लक्ष्य है। 21 वर्ष पूरे होने पर 21 किलो लड्डू का केक भी काटा गया। रविवार को मुख्य कार्यक्रम शाहजहांपुर में होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि बीते साल में 20 हजार कार्यकर्ता जुड़े। पदाधिकारियों को इस साल 50 हजार नए व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि शाहजहांपुर में जीएसटी की विसंतियां, व्यापारी नीति आयोग, ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी, व्यापारी स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, वॉटर टैक्स व जिलों की अलग-अलग समस्या को उठाया जाएगा, जिसका ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।

इस दौरान क्षितिज अवस्थी, हर्षपाल सिंह, सरबजीत सिंह बग्गा, गुरप्रीत सिंह सचदेवा ,अनिल मल्होत्रा, मनोज सिंह, संतोष त्रिपाठी, दीपक सिंह चौहान, आशीष शर्मा, तस्लीम कुरैशी, अज्जू, राहुल गुप्ता, जितेंद्र शर्मा समेत 55 व्यापारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें