फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोपहरी हुई और गर्म, रात ठंडी

विज्ञापन
गर्मी से परेशान दिखे पर्यटक।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पारा बढ़ने व घटने से दोपहर में उमस व रात में हल्की ठंड हो रही है। सोमवार को फिर अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन




शहर में बदलते मौसम के बीच गर्मी का अहसास लगातार बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि दिन में सरकारी व निजी कार्यालयों से लेकर लोग अपने घरों में पंखे व एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं। दिन में तेज धूप होने से लोग छांव की भी तलाश करते देखे जा सकते हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में आने वाले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन






ऐसे बदला रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में )

दिन - अधिकतम - न्यूनतम



शुक्रवार - 30.5 - 15.5

शनिवार - 27.6 - 15.1



रविवार - 26.8 - 13.5

सोमवार - 28.2 - 12.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें