फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती की हत्या करने के आरोपी को भेजा जेल

Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। शादी का दबाव महसूस करने पर युवक ने युवती की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को पकड़कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव निवासी राजकुमारी की बड़ी बहन शांति की ससुराल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मछिया मजरे नेरथुवा गांव में है। राजकुमारी अपनी बहन के घर गई थी। छह अक्तूबर को अचानक राजकुमारी लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

पिता माता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की थी। बुधवार देर शाम बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंसारी वार्ड नंबर छह स्थित इन्हौना माइनर में राजकुमारी का शव मिला था। सूचना पर शिवगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को बरामद किया था। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि राजकुमारी की हत्या के मामले में आरोपी श्रवण कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें