फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व परिचित निकले युवक को अगवा करने के आरोपी

विज्ञापन
आदित्य।
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ का जवान बताकर शुक्रवार देर रात में चिनहट के दयाल फार्म रहमानपुर में रहने वाले आदित्य सिंह के घर पर हमला बोलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि आरोपी और आदित्य पूर्व परिचित हैं। आरोपियों का आदित्य से लेनदेन का विवाद है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक ने बताया कि सिद्धार्थनगर निवासी आदित्य से पूछताछ के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। आरोपियों को आदित्य की लोकेशन पता थी। आदित्य ने कुछ लोगों के नाम भी बताए थे। इस क्रम में पूछताछ की गई तो लेनदेन का विवाद सामने आया। हालांकि आरोपियों ने आदित्य को अगवा कर मारपीट की थी। ऐसे में पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। हमलावरों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि शुक्रवार देर रात में कुछ लोग आदित्य के कमरे की कुंडी तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। आरोप है कि बदमाशों ने घर में रखे 2.30 लाख रुपये लूटकर उनको अगवा कर ले गए थे। करीब दो घंटे तक कार में जमकर पिटाई की फिर 25 किमी दूर किसान पथ पर ले जाकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें