फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी सीएमडी बन ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जयरानी इंफ्रा बोल्ड प्रा. लि. फर्म का खुद को सीएमडी बता कर पूर्व सैन्यकर्मी से प्लॉट के नाम पर ठगी के आरोपी को पीजीआई पुलिस ने रविवार को वृंदावन के सेक्टर 10 से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पीजीआई के हैबतमऊ मवैया निवासी राहुल यादव है। तेलीबाग निवासी पूर्व सैन्यकर्मी अशोक कुमार यादव ने थाने में 24 मई को ठगी का केस दर्ज कराया था। राहुल ने अशोक को एक प्लॉट दिखाया था। सौदा 10 लाख में तय हुआ था। आरोपी ने रकम लेने के बाद भी प्लॉट अशोक को नहीं दिया था। दबाव बनाने पर आरोपी ने तीन लाख रुपये लौटा दिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी वेष बदलने में माहिर है। वह कभी पगड़ी और दाढ़ी-मूछ लगा लेता था तो कभी कुछ और रूप धारण कर लेता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें