फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म पूछकर युवक को पीटने के आरोपी ने पुलिस से भी की थी अभद्रता

Wed, 30 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धर्म पूछकर युवक को पीटने के आरोपी ने पुलिस से भी की थी अभद्रता
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा में रविवार को धर्म पूछकर युवक को पीटने के आरोपी ने थाने में पुलिस से भी अभद्रता की थी। इस पर पुलिस ने वृंदावन विहार कॉलोनी निवासी मुख्य आरोपी चांद सिद्दीकी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। मामले में पूछताछ के लिए चांद को दोपहर में थाने बुलाया गया था, पर आरोपी उल्टा केस वापस लेने को लेकर पुलिस से अभद्रता और मारपीट करने पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें