फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर चालक की हत्या में नामजद आरोपी घर छोड़कर भागे

Fri, 09 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की हत्या में नामजद आरोपी घर छोड़कर भागे
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के जरहरा रसूलपुर निवासी ट्रैक्टर चालक सूरज की हत्या के मामले में नामजद दोनों आरोपी राज जायसवाल और उसके साढ़ू घर छोड़कर भागे हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के घर पर दबिश दी तो राज के मकान पर ताला लगा मिला। मामले में सूरज के पिता झब्बू ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी राज के खिलाफ पहले से मारपीट व धन उगाही के कुछ मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस जिला बदर के तहत कार्रवाई भी कर चुकी है। इस घटना के बाद से आरोपी राज पूरे परिवार के साथ गायब है। उसका व उसके साढ़ू का मोबाइल फोन भी बंद है। राज के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस की टीमें बाराबंकी व सीतापुर में भी दबिश दी पर आरोपी हाथ नहीं लगा।
एसीपी ने बताया कि अभी तक की जांच में हत्या के सही मकसद का पता नहीं चल सका है। राज भी जरहरा इलाके में ही रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में वह यूट्यूब चैनल चलता है और रात में सारे गलत काम करता है। घटना में इस्तेमाल राज का ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें