7भिनगा में छुट्टा मवेशियों को पकड़ गौशाला ले जाते कर्मी।
श्रावस्ती। नगर में छुट्टा घूम रहे गोवंश न सिर्फ दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। बल्कि इनके कारण अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे थे। जिससे निजात के लिए रविवार से नगर में अभियान चलाया जा रहा है। भिनगा नगर में छुट्टा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका कारण आसपास गांव के ग्रामीण इनसे अपनी फसलों को बचाने के लिए नगर की ओर खदेड़ रहे हैं। ऐसे में यह गोवंश दुकानों पर झपट्टा मारने के साथ ही फल व सब्जियों के ठेले पर भी भूख मिटाने के लिए मुंह मार रहे हैं। जिन्हें भगाने पर कई बार यह लोगों को अपने कोप का भाजन बना रहे हैं। रविवार को 14 गोवंशों को पकड़ा गया। उम्मीद है कि दीपावली से पूर्व सभी गोवंश को पकड़ कर संरक्षित करवा दिया जाएगा। संवाद