फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET परीक्षा जनवरी में, जानिए और क्या है खास

Wed, 03 Dec 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जनवरी 2015 में कराई जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर परीक्षा की तैयारियों पर आने वाले खर्च का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन


वहीं बीएड 2014-15 की खाली 58 हजार से ज्यादा सीटें सीधे भरे जाने की मांग शासन ने खारिज कर दी है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा कल्पना अवस्थी ने कहा है कि सीटें भरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

दूसरे चरण की काउंसलिंग हाईकोर्ट के आदेश पर हुई थी लेकिन खाली सीटों को भरे जाने से संबंधित कोई और आदेश नहीं पारित किया गया था।

बीएड की खाली सीटें भरने जाने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्व वित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से लखनऊ में मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग खारिज करते हुए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2015-16 की एडमिशन प्रक्रिया सही ढंग से पूरी कराई जाएगी।

इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएड, एमएड आदि में सिंगल एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाना चाहिए, ताकि शैक्षिक सत्र को नियमित किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें