फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट से निकले फ्लूड से बनेंगी जांच किट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवाचार व नई तकनीक से अस्पताली कचरे का प्रभावी निस्तारण संभव है। मरीज के पेट से निकाले गए फ्लूड से अब हेपेटाइटिस-बी व इम्यूनोग्लोबिन समेत कई जांच किट बनाई जाने लगी हैं। इसका प्रसार होने पर अस्पताली कचरे की समस्या कम होगी व जांच किट भी बन सकेंगी। केजीएमयू में इंडियन सोसाइटी ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट की कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



केजीएमयू के संक्रामक रोग अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि केजीएमयू ने अब तक प्रदेश में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 20 सेंटर स्थापित करने में मदद की है। जिला अस्पताल व सीएचसी में यह सेंटर सवा से डेढ़ लाख में तैयार किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी या अन्य बीमारियों की जांच में इस्तेमाल की गई जांच किट इधर-उधर फेंक दी गई है। इससे बीमारी फैल सकती है। इंडियन सोसायटी ऑफ हॉस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट के साथ हुई इस कॉन्फ्रेंस में सीबीसीबी की अडिशनल डायरेक्टर रुना ओरानम, डब्लूएचओ की नेशनल कंसल्टेंट डॉ अनु अग्रवाल, एनएचएम से डॉ उमा गंगवार के अलावा डॉ़ अशोक अग्रवाल, डॉ़ केएस भगोटिया, डॉ़ कीर्ति, डॉ़ प्रज्ञा, डॉ़ गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें