फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकी : मिनहाज का असलहा सप्लायर से कराया गया आमना-सामना

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एटीएस सूत्रों का कहना है कि अगर असलहा सप्लायर को मिनहाज के मंसूबों की जानकारी नहीं होगी तब उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया जाएगा। एटीएस ने मिनहाज को असलहा सप्लाई करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घर के बाहर तैनात एटीएस (बाएं), गिरफ्तार आंतकी मिनहाज (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों मिनहाज और मुशीर ने एटीएस की पूछताछ में कई राज खुले हैं। उधर, हिरासत में लिए गए एक असलहा सप्लायर का सामना मिनहाज से कराया गया। दोनों से मिली जानकारी की तस्दीक की जा रही है। अब पता लगाया जा रहा है कि असलहा सप्लायर को मिनहाज के मंसूबों की जानकारी थी या नहीं। इसकी तस्दीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


एटीएस सूत्रों का कहना है कि अगर असलहा सप्लायर को मिनहाज के मंसूबों की जानकारी नहीं होगी तब उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि एटीएस ने मिनहाज को असलहा सप्लाई करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है।

एटीएस के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई जिलों में छानबीन की जा रही है। इसमें कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि बुधवार को कुछ केंद्रीय एजेंसियां भी लखनऊ पहुंच सकती हैं, जो दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें