फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफुल्ला के घरवालों ने किया लाश लेने से इंकार, देखें क्या बोले पिता

Thu, 09 Mar 2017 02:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आतंकी
विज्ञापन
यूपी एटीएस के हाथों लखनऊ में मारे गए आईएस से जुड़े आतंकी सैफुल्ला का शव लेने से पिता सरताज ने इनकार कर दिया। कानपुर के जाजमऊ में रहने वाले सरताज ने कहा कि जो देश का नहीं, वह मेरा बेटा नहीं हो सकता। उसे यही सजा मिलनी चाहिए थी। सैफुल्ला के दो भाइयों ने भी शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जाजमऊ के मनोहर नगर में रहने वाले सरताज प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो बेटे खालिद और मुजाहिद साथ में रहने के साथ ही टेनरी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा सैफुल्ला ढाई महीने पहले घर छोड़कर चला गया था।

वह कहां और किसके साथ था, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। पिता ने बताया कि कोई काम-धंधा नहीं करने पर उसे डांटा-मारा था। वह उनकी कोई बात ही नहीं सुनता था। काम-धंधा करने को कहते थे पर वह सुनता नहीं था। इससे उससे चिढ़ हो गई थी। पिता ने बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदारी में शादी में गए थे, वहीं शाम को इस बारे में पता चला था। फिर रिश्तेदारों ने वहीं रोक लिया था।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर 80 फीसदी से पास किया
सैफुल्ला के पिता सरताज ने बताया कि बेटे ने जाजमऊ के जेपीआरएन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर 80 फीसदी से अधिक अंकों से पास किया था। मनोहर लाल डिग्री कॉलेज से 2016 में बीकॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद पढ़ाई और काम-धंधा कुछ नहीं करने पर अक्सर डांटता था लेकिन वह सुनता नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें