फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Network: संदिग्ध आतंकी कृष्णा और अशरफ का दिल्ली मॉड्यूल से कनेक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े तार

Mon, 11 May 2026 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के संपर्क में थे। वहीं दोनों मॉड्यूल को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी हैंडल कर रहा था। शहजाद के साथ आईएसआई एजेंट भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
demo - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का कनेक्शन दिल्ली आतंकी मॉड्यूल से सामने आया है। ये सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के संपर्क में थे। वहीं दोनों मॉड्यूल को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी हैंडल कर रहा था। शहजाद के साथ आईएसआई एजेंट भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एटीएस ने बीते दिनों कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा और बाराबंकी के दानियाल अशरफ को गिरफ्तार किया था। दोनों से हुई पूछताछ और मोबाइल से मिले साक्ष्यों से बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन दिन पहले जिन आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उनके संपर्क में ये दोनाें भी थे। सूत्रों के मुताबिक शहजाद भट्टी भारत के अलग-अलग राज्यों में मॉड्यूल तैयार कर रहा है। ये मॉड्यूल आपस में  केवल सोशल मीडिया के जरिये ही संपर्क रहता है। जिससे इतनी जल्दी पकड़ में न आएं।

पाकिस्तान से मिले कौन से टास्क, रिमांड में खुलेंगे राज
अशरफ व कृष्णा को आखिरकार पाकिस्तान से कौन से टास्क मिले थे, जल्द ही इसका खुलासा होगा। गहन पूछताछ की तैयारी में जुटी एटीएस इसके लिए सोमवार को अदालत में कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी। पाकिस्तानी गैंगस्टर किस तरह भारतीय युवकों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने नेटवर्क में जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के युवक तक कैसे पाकिस्तान का नेटवर्क पहुंचा यह भी जानना बाकी है। पांच मई की रात एटीएस टीम ने बदोसराय के किंतूर गांव में छापा मारकर दनियाल अशरफ को गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी पता चला है कि दनियाल ने हाल ही में पासपोर्ट बनवाया था। वह घटना से पांच दिन पहले ही मुंबई से वापस लौटा था। मुंबई में उसके बहनोई रहते हैं, जिनकी भूमिका भी एटीएस को संदिग्ध लग रही है और उनकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें