लखनऊ। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को होने वाले मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे।बारिश के कारण अधिकतर फाइनल मुकाबले पूरे नहीं किए जा सके। आयोजकों ने बताया कि बचे हुए फाइनल मुकाबलों का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। फाइनल मुकाबले पूरे होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।