लखनऊ। श्री राममूर्ति नर्सिंग कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सीएमएस कानपुर रोड, लखनऊ और सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. तनुज गंगवार, डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. सैलेश जायसवाल, शिल्पी जायवाल, आयोजक सचिव शंकर पाल के साथ क्रीड़ा अध्यापक अनुज मिश्रा की मौजूदगी में किया गया। आयोजकों के अनुसार आज का दूसरा मुकाबला ग्रीन फील्ड स्कूल, लखीमपुर और एलएमएस कॉलेज, लखनऊ के बीच रात्रि में खेला जाएगा।