फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, शव लेकर भागा पिता

Sat, 22 Apr 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा इलाके के राजाजीपुरम में किराये पर रहने वाले नसीम की बेटी सादिका (12) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही पिता एंबुलेंस नीचे उतरा। इसके बाद बेटी का शव लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह उसे समझाया और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के मछरेहटा निवासी नसीम राजाजीपुरम में किराये पर रहता है। परिवार में पत्नी तबस्सुम और चार बच्चे हैं। वह बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। नसीम के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पत्नी दुकान पर थी।
वह नमाज पढ़ने गया था। घर पर बच्चे थे। कमरे में सादिका बेसुध पड़ी थी। यह देख छोटी बेटी सादिया चीखने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक व अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

सादिका की हालत देख उसे ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के गले में कसाव के निशान थे। वह मदरसे की छात्रा थी।

पोस्टमार्टम हाउस पर एंबुलेंस से पिता मासूम बेटी का शव लेकर पहुंचा। एंबुलेंस रुकते ही नसीम बेटी का शव लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर चौक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, किशोरी के पिता पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। समझाने पर मान गए। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें