फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सब्जी विक्रेता की ईंट से वारकर हत्या

Sat, 22 Apr 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के ज्वाला देवी मंदिर के पास शुक्रवार देर रात सब्जी विक्रेता हिमांशु साहू (21) की ईंट से वारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सब्जी के दाम को लेकर तीन युवकों से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान युवकों ने हिमांशु के सिर पर ईंट से वार किया। इलाज के दौरान हिमांशु की लोकबंधु में मौत हो गई।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, मूलरूप से रायबरेली के खीरो के गांव रनापुर पहरौली निवासी श्याम लाल साहू का बेटा हिमांशु बरिगवां में संजय गुप्ता के मकान में ढाई साल से किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन

छोटे भाई नीलेश साहू के साथ ज्वाला देवी मंदिर के पास सब्जी का ठेला लगाता था। शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे उसकी दुकान पर मोहल्ले का लाला अपने तीन साथियों संग पहुंचा। उसने सब्जी खरीदी, दाम को लेकर कहासुनी करने लगा।
इस बीच लाला व उसके दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हिमांशु के सिर पर ईंट से वार कर दिया। चोट लगते ही वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।
आननफानन उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात 10.45 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी लाला व उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें