फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किरायेदार ने मकान मालिक पर तमंचे से किया फायर

Fri, 31 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी अ​भिषेक श्रीवास्तव।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के उतरेटिया इलाके में बुधवार देर रात किरायेदार अभिषेक श्रीवास्तव और मकान मालिक मोहित मिश्र के बीच विवाद हो गया। अभिषेक पर आरोप है कि उसने मोहित पर तमंचे से फायर किया, जो चूक गया। लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पुलिस की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन

मोहित मिश्रा के मकान में कई लोग किराये पर रहते हैं। अभिषेक श्रीवास्तव पिछले करीब ढाई वर्षों से रह रहा था। वह घर-घर जाकर हेयर कटिंग करता है। रात करीब 12:30 बजे अभिषेक की एक अन्य किरायेदार से कहासुनी हुई। मोहित का बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा तो अभिषेक उससे भी उलझ गया। मकान मालिक मोहित ने विरोध किया, जिस पर अभिषेक ने उनसे मारपीट की। इसके बाद अभिषेक कमरे से तमंचा लाया और मोहित पर फायर कर भाग निकला। मोहित के परिजनों ने पीछा कर पीआरवी 112 की मदद से अभिषेक को उतरेटिया बाजार के पास पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से तमंचा बरामद किया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें