फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादर का झूला बना खेलते समय कसा फंदा, दस साल के मासूम की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के लवकुश नगर निवासी अंश मिश्रा (10) की बृहस्पतिवार को खेल-खेल में मौत हो गई। वह चादर का झूला बनाकर खेल रहा था। उसी में गला फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर के मुताबिक मूलरूप से बलिया निवासी कृष्णा मिश्रा लवकुश नगर में परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। 10 साल का बेटा बृहस्पतिवार को अपने भाई के साथ खेल रहा था। दोनों चद्दर को दरवाजे पर लगाकर झूल रहे थे। इसी दौरान अचानक से अंश अनियंत्रित हो गया। उसकी गर्दन झूले में फंस गई। अंश की चीख सुन उसकी मां दौड़ी, लेकिन वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा मिश्रा निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें