फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-काठगोदाम सहित 10 ट्रेनों का हुआ विस्तार, अब 31 मार्च तक चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन अब लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों को अब 31 मार्च तक चलाएगा। साथ ही अवध एक्सप्रेस का विस्तार बरौनी रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। इससे होली पर घर आने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

अवध एक्सप्रेस स्पेशल (09037/38) 29 जनवरी से बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को और बरौनी से एक फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी।
ट्रेन (09037) बांद्रा टर्मिनस से रात 10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 1.45 बजे, ऐशबाग से सुबह 3.35 बजे, लखनऊ सिटी से 3.44 बजे, बादशाहनगर से 4.06 बजे, गोमतीनगर से 4.14 बजे होते हुए बरौनी रात 11.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन (09038) एक फरवरी से बरौनी से सुबह 7.20 बजे चलकर गोमतीनगर से रात 11.09 बजे, बादशाहनगर से रात 11.28 बजे, लखनऊ सिटी से 11.46 बजे, ऐशबाग से 12.15 बजे और बान्द्रा टर्मिनस सुबह 4.05 बजे पहुंचेगी।
इन ट्रेनों की अवधि बढ़ी
गोरखपुर-मैलानी (05009), मैलानी-गोरखपुर (05010), लखनऊ जं.-काठगोदाम (05043), काठगोदाम-लखनऊ जं. (05044), बरौनी-एर्नाकूलम साप्ताहिक (02521), एर्नाकूलम-बरौनी साप्ताहिक (02522), मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक (05269), अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक (05270), चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जं. द्विसाप्ताहिक (06093), लखनऊ जं.-चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक (06094)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें