लखनऊ। गोरखपुर मंडल के बर्धमान स्टेशन पर मरम्मत के काम के चलते दस ट्रेनें तीन फरवरी से निरस्त रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक तीन को ट्रेन 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस निरस्त रहेगी तो चार फरवरी को 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
नौ फरवरी को 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। दस फ रवरी को ट्रेन 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। सियालदह से चार एवं नौ फरवरी को 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बलिया से पांच व दस फरवरी को 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। कोलकाता से नौ फरवरी को 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। 11 फरवरी को 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नौ फरवरी को 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। आठ फरवरी को 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ मंडल के टिनिच स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग काम के लिए ब्लॉक के कारण 01, 05, 08 व 12 फरवरी को 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर से चलाई जाएगी।