फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन की ननद से लगा बैठा दिल, युवती की बहन ने विरोध किया भोंक दिया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज के मछली मंडी इलाके में एक युवक ने मंगलवार को बहनोई की बहन पर चाकू से कई वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हमले में घायल रेखा ने बताया कि आरोपी सतीश दुबग्गा का रहने वाला है। वह भाई राजेश का साला है। सतीश काफी दिनों से उसकी छोटी बहन खुशबू को शादी के लिए परेशान कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह जब काम करने गई तो सतीश घर पहुंच गया। खुशबू को घर के बाहर बुलाकर बातचीत करने लगा। तभी किसी बात पर कहासुनी होने लगी तो वह खुशबू के बाल नोचने लगा। यह देख बेटे सनी ने पास में ही काम कर रही रेखा को झगड़े की जानकारी दी तो वह घर पहुंची। सतीश को घर से जाने के लिए कहा तो वह झगड़ने लगा। इस पर रेखा ने आरोपी का कॉलर पकड़ा तो उसने जेब से चाकू निकालकर गर्दन व हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद भी रेखा ने उसे नहीं छोड़ा और शोर मचाने लगी। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए और आरोपी को दबोचते हुए पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें