फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब सवर्ण आरक्षणः लखनऊ के डिग्री कॉलेजों में बढ़ गईं 10 हजार सीटें

Sat, 08 Jun 2019 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सहयुक्त डिग्री कॉलेजों में गरीब सवर्ण आरक्षण के लिए 10 फीसदी सीट बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से डिग्री कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटें बढ़ जाएंगी। ये सीटें सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी।
विज्ञापन


इनमें बीएससी में 2000, बीकॉम में 3000 हजार और बीए में करीब 5000 हजार सीटें शामिल हैं। सीटें बढ़ने से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। केंद्र सरकार के निर्देश पर गरीब सवर्णों को दाखिले में आरक्षण देने के लिए दस प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया है।

एलयू वीसी प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि दाखिले के समय निर्धारित प्रमाणपत्र देने पर गरीब सवर्ण अभ्यर्थियों को बढ़ी हुई सीटों पर 10 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुसार लविवि में यह आदेश पहले ही लागू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग में भी आरक्षण का लाभ

डेमो
लविवि के इंजीनियरिंग संकाय में भी गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि एआईसीटीई ंने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे इंजीनियरिंग में भी 10 फीसदी सीट पर आरक्षण और सीट वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है।

 ये गरीब सवर्ण होंगे पात्र
-  परिवार में पांच एकड़ कृषि भूमि से कम जमीन होना
-  एक हजार वर्ग फीट या इससे अधिक का फ्लैट न होना
- अधिसूचित नगरपालिका के अंतर्गत 100 वर्ग गज या इससे अधिक का आवासीय भूखंड न होना
- अधिसूचित नगरपालिका से इतर 200 वर्ग गज या इससे अधिक का आवासीय भूखंड न होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें