फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दस नए इलाके बनेंगे वाई-फाई जोन

Sun, 03 Apr 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
म‌िलेगी फ्री वाई-फाई सुव‌िधा - फोटो : Demo
विज्ञापन
शहर में दस स्थान वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे। जिन क्षेत्रों में टेस्टिंग ट्रॉयल पूरा किया गया है उनमें कैसरबाग, इंदिरानगर, लेखराज मार्केट, महानगर, कपूरथला, आलमबाग, लाप्लास, गांधी भवन, हजरतगंज बीटीएस व गोमतीनगर के बीएसएनएल एक्सचेंज से जुड़े इलाके शामिल हैं। 
विज्ञापन


जल्द ही ये सेवा ग्राहकों के लिए शुरू की जाएगी। बीएसएनएल पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एचआर शुक्ला बताया कि इसके साथ ही मोबाइल व ब्रॉडबैंड से जुड़े इंटरनेट उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाली कनेक्टिविटी व कॉल ड्रॉप की परेशानी से छुटकारा दिलाने को पूरे परिमंडल में मोबाइल व इंटरनेट सेवा की स्पीड बढ़ाने व क्वालिटी मेनटेन करने का काम भी पूरा किया जाएगा। 

राजधानी के शहरी इलाकों के डेढ़ सौ बीटीएस टॉवर टूजी से थ्री-जी में बदले जाएंगे। अगले छह महीने में सभी प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के आसपास वाईफाई नेटवर्क जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें