यूपी कांग्रेस कमेटी पर बयानबाजी करने के चलते कांग्रेस के 10 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने इन सभी को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए पार्टी से निकाला है।
इन नेताओं पर हुई कार्रवाई-
1. संतोष सिंह- पूर्व सांसद, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी।
2. सिराज मेहंदी- पूर्व एम एल सी, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी।
3. रामकृष्ण द्विवेदी- पूर्व गृहमंत्री- उत्तर प्रदेश शासन, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी।
4. सत्यदेव त्रिपाठी- पूर्व मंत्री- उत्तर प्रदेश, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी।
5. राजेंद्र सिंह सोलंकी, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी।
6. भूधर नारायण मिश्रा- पूर्व विधायक, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी।
7. विनोद चौधरी- पूर्व विधायक
8. नेक चंद्र पांडेय- पूर्व विधायक
9. स्वयं प्रकाश गोस्वामी- पूर्व अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस।
10. संजीव सिंह- पूर्व जिलाध्यक्ष- गोरखपुर