फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी योजना से दस लाख युवाओं को दिसंबर तक रोजगार : सीएम योगी

Sun, 28 Oct 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ओडीओपी कार्यक्रम में सीएम योगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के तहत चिकन व जरदोजी पर आधारित प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ किया। योगी ने बताया कि इस साल 24 जनवरी को राष्ट्रपति ने पहली बार आयोजित उप्र दिवस के मौके पर इस योजना का उद्घाटन किया था तो समय 4500 से अधिक हस्तशिल्पी जुड़े थे, लेकिन आज तक 11755 चिकनकारी और जरदोजी के हस्तशिल्पी जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक जहां 1.65 लाख हस्त शिल्पियों को इस योजना में जोड़ा जाएगा, वहीं एक इस योजना में लाख करोड़ से अधिक का प्रदेश में निवेश कर दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे।

विज्ञापन


अवध शिल्प ग्राम में आयोजित 8 जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी देखने केबाद ओडीओपी से जुड़े हस्तशिल्पियों, निवेशकों और मार्केटिंग संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में यूपी ही एक ऐसा राज्य है, जहां के सभी 75 जिलों का कोई न कोई अपना एक ऐसा परंपरागत उत्पाद है, जिसे जिले की पहचान के तौर पर जाना जाता है।

इसलिए भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ही प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को बढ़ावा देने व नई पहचान देने के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके मद्देजनर ही उनकी सरकार ने पहली बार प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया और यहां के परंपरागत उत्पादों को बढ़ावा देकर लोगों को गांवों में रहकर ही रोजगार देने के उद्देश्य से ‘एक जिला, एक उत्पाद’योजना की शुरूआत की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समय इस योजना की शुरूआत की गई थी। जिसे अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नई पहचान मिलने लगी है। देश में भी कई प्रदेशों ने भी अपने यहां इस योजना को अपनाया है। 

जम्मू-काश्मीर व आंध्र प्रदेश में तो काफी अच्छा काम हो रहा है। ओडीओपी योजना से जुड़ने वाले कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा कोष योजना समेत कई योजनाओं की जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने चिकनकरी, जरदोजी व जरी का काम करने वाले कारीगरों को भरोसा भी दिया कि उनकी हर तरह की सुविधा सरकार मुहैया कराएगी। इस योजना के बजट की कमी नहीं हो दी जाएगी। इसकेलिए सरकार ने बजट में अलग से प्रावधान किया है।

कार्यक्रम में ई-कामर्स केजिए ओडीओपी के उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले अमेजन के गणेश, आइकिया की बुलबुल और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के एमडी राकेश कुमार ने ओडीओपी की खासियतों को गिनाया। सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंन्द्र पांडेय ने योजना की खास बातों और आगे की प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में बताया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह व राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें