गोरखपुर। रेलवे 25 फरवरी से एक मार्च तक मोहनलालगंज स्टेशन पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों को एक-एक मिनट के लिए अस्थायी ठहराव देगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (15073) और शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (15075) सुबह 06:47 बजे मोहनलालगंज स्टेशन पहुंचेंगी और 06:48 बजे यहां से चलेंगी। टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (15074) और टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस (15076) शाम 4:40 बजे स्टेशन पर पहुंचकर 4:41 बजे रवाना होंगी। बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119) दोपहर तीन बजे पहुंचकर 3:01 बजे मोहनलालगंज स्टेशन से चलेंगी। देहरादून-बनारस एक्सप्रेस (15120) सुबह 08:30 बजे स्टेशन पर रुककर 08:31 बजे आगे के लिए रवाना होगी।