फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जाम से बचाने के लिए 31 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग, नो पार्किंग में खड़े वाहन पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए साल के जश्न को देखते लागू की गई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाली भीड़ को देखते हुए और जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था जारी रखी है। इसके अलावा होटलों और मंदिरों सहित 31 स्थानों पर पार्किंग भी बनाई है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि नव वर्ष कि उपलक्ष्य में धार्मिक, पर्यटन स्थल, मॉल एवं होटल आदि स्थलों पर आने वाले लोगों के के वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


यहां बनाई गई हैं पार्किंग



- बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की तरफ आने वाले वाहनों के लिए
क्राइस्ट चर्च इंटर कालेज की ग्राउंड में।
विश्वसरैया भवन की पार्किग।
- लालबत्ती चौराहा वाया सिसेंडी, हजरतगंज की तरफ आने वाले वाहनों के लिए
प्रेरणा स्थल तिराहे से उदयगंज की तरफ जाने वाले मार्ग (कैनाल) पर एक पंक्ति में।
प्रतिभा सिनेमा हाॅल की पार्किग।
एनेक्सी भवन के सामने खाली मैदान में।
- महाराणा प्रताप चौराहा से बर्लिंगटन चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों के लिए
नगर निगम कार्यालय लालबाग की भूमिगत पार्किंग
- 1090 चौराहा से बैकुंठधाम की तरफ आने वाले वाहनों के लिए
- नेशनल पीजी कालेज ग्राउंड
- लक्ष्मण मेला मैदान पार्क ग्राउंड
- सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए
- लामार्ट गर्ल्स कालेज की ग्राउंड में
- जियामऊ मोड़ से चिड़ियाघर की तरफ आने वाले वाहनों के लिए
- चिड़ियाघर की पार्किंग
- एकता वन की पार्किंग

- एसटीपी की पार्किंग
-सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय परिसर के पास।
- डालीगंज की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए
- गांधी भवन शहीद स्मारक के सामने
- पुराना हाईकोर्ट के निकट ग्राउंड में
- कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग
- आईटी चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए
- काल्विन तालुकेदार परिसर के अंदर
- लखनऊ विश्वविद्यालय का खेल मैदान
- उत्तरायणी कौशिक मेला मैदान
शहर के अंदर से आने वाले वाहन के मार्ग में पड़ने वाले नगर निगम की समस्त पार्किंगों में वाहन पार्क होंगे
- मल्टीलेवल पार्किग हजरतगंज
- मल्टीलेवल पार्किंग झंडे वाला पार्क नगर निगम कार्यालय के सामने
- मल्टीलेवल पार्किंग सरोजनीनायडू पार्क डीएम आवास के सामने
-सहारागंज मॉल पार्किंग

प्रमुख मंदिरों के आसपास पार्किंग व्यवस्था
हनुमंत धाम मंदिर एवं इसके आस-पास दर्शन/भ्रमण आदि आने वाले के लिए

- हनुमंत धाम तिराहे के निकट सीडीआरआई के पास नगर निगम के परिसर में (पुराने भवन में)
- गांधी भवन शहीद स्मारक के सामने
- लक्ष्मण मेला मैदान ग्राउंड
- मोतीमहल ग्राउंड
- नेशनल पीजी कॉलेज ग्राउंड (एफ) केडी सिंह बाबू स्टेडियम ग्राउंड

- हनुमान सेतु मंदिर/मनकामेश्वर मंदिर/खाटू श्याम मंदिर एवं इसके आसपास दर्शन/भ्रमण आदि आने वाले वाहनों की पार्किंग
- ग्रीन कॉरिडोर नदवा बंधा के ठीक सामने
- काल्विन तालुकेदार परिसर के अंदर
- लखनऊ विश्वविद्यालय का खेल मैदान
- उत्तरायणी कौशिक मेला मैदान
- कोनेश्वर महादेव मंदिर/बालाजी मंदिर एवं इसके आस-पास दर्शन/भ्रमण के लिए आने वाले वालों की पार्किंग
- कालीचरण पीजी कालेज ग्राउंड
नो पार्किंग/नो स्टॉप जोन (31 दिसंबर को समय-रात 9 बजे)
- हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, लालबाग चौराहा, हलवासिया, हिन्दी संस्थान तिराहे तक एवं अल्का तिराहे से बैंक आफ इंडिया एवं डनलप तिराहे तक।
विज्ञापन

- सप्रू मार्ग तिराहे से डनलप तिराहे तक तथा डनलप तिराहे से सहारागंज तिराहे तक।
- सिकंदरबाग चौराहे से चिरैयाझील तिराहे तक (राणा प्रताप मार्ग पर)।
डी- गोल्फ क्लब चौराहे से लालबत्ती चौराहे तक।
ई- लालबत्ती चौराहे से लाल बहादुर शास्त्री तिराहे से सिसेंडी तिराहा से रॉयल होटल चौराहे तक।
एफ- हजरतगंज चौराहे से बर्लिंगटन चौराहे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें