फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू ट्रॉमा में बन रहा अस्थायी रैन बसेरा

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने नए इंतजाम किए हैं। ट्रॉमा सेंटर के नए रैंप वाले भवन के हिस्से को तीमारदारों के ठहरने के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा, परिसर में एक नया अस्थायी रैन बसेरा भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां निर्माण कार्य के कारण पुराना रैन बसेरा तोड़ दिया गया था, जिससे तीमारदार खुले आसमान के नीचे रात बिताने पर मजबूर थे। इस समस्या को देखते हुए, ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रात में कम से कम तीन बार बाहर राउंड लें। कोई तीमारदार बाहर या खुले आसमान के नीचे सोते मिले तो उन्हें नए रैंप भवन में शिफ्ट कराएं। उन्होंने नगर निगम से अलाव की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें